पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसजीएफआई राष्ट्रीय खेल कोरोना की वजह से स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर. रांची

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। दुनिया भर में इस जानलेवा बीमारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यही कारण है कि दुनियाभर में कई बड़े खेल प्रतियोगिताएं को रद्द या स्थगित कर दिया गया है। 65वीं एसजीएफआई अंडर-17 बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता जो 27 से 31 मार्च तक हरियाणा, कर्नाटक में 28 से 31 मार्च तक खो-खो अंडर-19 बालिका व हिमाचल प्रदेश में अंडर-17 व 19 बालक-बालिका यूनिफाइट प्रतियोगिता 28 से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी। शुक्रवार को एसजीएफआई ने पत्र निकाल कर अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके अलावा नेशलन बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) ने पूरा सीजन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...