पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. वक्त की कीमत पैसों से ज्यादा है और इस बात को शाहरुख खान बखूबी समझते हैं। तभी तो वे इन दिनों टाइम बचाने के लिए खासतौर पर प्राइवेट चॉपर से शूटिंग पर जा रहे हैं। दरअसल, शाहरुख फिलहाल डायरेक्टर आनंद राय की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में वे रोजाना ट्रैफिक से बचने और मुंबई से वसई पहुंचने के लिए खासतौर पर प्राइवेट चॉपर से सफर कर रहे हैं। 1 लाख रु. से ज्यादा महज ढाई घंटे का सफर...
शाहरुख नाइट शूट के लिए शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक सेट पर रुकते हैं और फिर मुंबई वापस लौटते हैं। ढाई घंटे की इस राइड के लिए वे रोजाना 1 लाख 60 हजार रुपए किराया दे रहे हैं। वहीं इस पूरे सफर का एक हफ्ते का खर्च शाहरुख खान को 10 लाख 50 हजार रूपए पड़ा है। रिपार्ट्स की मानें तो शाहरुख 'जीरो' के सह-निर्माता भी हैं। बता दें, शाहरुख इस फिल्म में बौने शख्स का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें शाहरुख खान की जीरो के सेट से सामने आईं PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.