पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शाहकोट उपचुनाव : पूर्व कांग्रेस मंत्री लाली बने अकाली 3 शिअद पार्षदों समेत 5 ने थामा पंजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहकोट, नकोदर, लोहियां.   शाहकोट उपचुनाव से 10 दिन पहले सीनियर कांग्रेस लीडर और पूर्व गृहमंत्री बृज भूपिंदर सिंह कंग लाली ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। लाली को पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी में शामिल किया। 


लाली ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह का हलके में दखल बढ़ने के कारण वह पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए। पार्टी से यह भी अपील की थी कि कांग्रेस टिकट लाडी शेरोवालिया के अलावा किसी को भी दें लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। लाली ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर लाडी को टिकट न देने की अपील की थी। लाली इसी हलके 1992 से जीते थे और करीब एक साल के लिए सूबे के होम मिनिस्टर भी रहे थे।

...इधर, नकोदर में तीन अकाली, 2 आजाद कौंसलर कांग्रेस में शामिल

बृज भूपिंदर सिंह लाली के अकाली दल में जाने के जवाब में कांग्रेस ने भी  अकाली दल में सेंधमारी की है। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और हलका इंचार्ज जगबीर बराड़ ने अकाली दल के तीन और 2 आजाद पार्षदों को कांग्रेस में शामिल किया। त्रिलोचन धीमान के दफ्तर में हुए प्रोग्राम में धीमान के अलावा विजय कुमार पोपली और नवनीत ऐरी, आजाद पार्षद बलविंदर कुमार बीके, गीता बसरा ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। मौके पर पूर्व पार्षद हरि मित्र सौंधी, भूपेंद्र निज्जर, बग्गा महाजन, सोहनलाल बसरा मौजूद रहे।

 

कैप्टन का शेड्यूल तय नहीं, बड़े बादल भी नहीं आएंगे... मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का शाहकोट में प्रचार के लिए आने का शेड्यूल तय नहीं हो पाया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भी प्रचार मुहिम में आने की संभावना नहीं है। सुखबीर बादल ने कहा कि बादल साहब अन्य प्रोग्रामों में बिजी हैं और उनकी सेहत भी ठीक नहीं है। सुखबीर ने कहा कि- वह खुद प्रचार अभियान में लगे रहेंगे और वोटिंग के दिन दिन तक शाहकोट में रह कर गांव-गांव का दौरा करेंगे।

 

 

सुखबीर और राणा की मैनजेमेंट पर नजर रहेगी... अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ के पक्ष में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के शुक्रवार को मोर्चा संभालने के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। चुनाव पूरी तरह से मैनेजमेंट का खेल बनता जा रहा है। मैनेजमेंट में माहिर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और कांग्रेसी विधायक नेता राणा गुरजीत सिंह अगले 10 दिन यहीं कैंप करेंगे। 2012 के विधानसभा चुनाव अकाली दल मैनेजमेंट की बदौलत ही जीता था। तब अकाली दल ने माइक्रो मैनेजमेंट से कई सीटों पर हार को जीत में बदला था। पहले ही दिन पूर्व डिप्टी सीएम ने लाली कंग को अकाली दल में शामिल किया है। उधर, कांग्रेस ने नकोदर में अकाली दल में सेंधमारी की है।

खबरें और भी हैं...