मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस
श्रद्धा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बुजुर्ग महिला से हाथ जोड़कर अभिवादन करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स इसके लिए श्रद्धा की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि ये हैं संस्कार। दरअसल हाल ही में अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' का शूट खत्म करके वापस मुंबई लौंटी हैं। मुंबई लौटने के बाद श्रद्धा वर्कआउट करने के लिए जिम पहुंची थी, जिम से निकलने पर उन्हें कुछ फैन्स मिल गए। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला भी वहां से गुजर रही थीं, उन्होंने श्रद्धा को देखकर हाथ जोड़ लिए, श्रद्धा ने भी स्माइल करते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन किया।