पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शर्मनाक घटना: Police Was Making Video Of Injured Teacher In The Accident

पुलिसवाले हेल्प की बजाय बनाते रहे VIDEO, घायल तड़पता रहा-'मुझे बचा लो'

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरेली, यूपी। उत्तरप्रदेश का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर VIRAL हुआ है। इसमें सड़क हादसे में घायल एक शख्स तड़पते हुए पुलिसवालों से हॉस्पिटल पहुंचाने की गुहार लगाता रहा, पर वो मदद करने की बजाय बेशर्मी से वीडियो बनाते रहे। काफी देर बाद घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। SP ने कहा, पुलिसवालों के खिलाफ होगी कार्रवाई..

 

-अलीगंज निवासी इस्तखार अहमद मझगांव के प्राइमरी स्कूल में उर्दू के असिस्टेंट टीचर थे।  जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी बिसारतगंज के शिवनगर गांव के पास उनकी स्कूटी को JCB ने टक्कर मार दी। इससे अहमद गिर पड़े और उनके सिर में गम्भीर चोट आई। टक्कर मारने के बाद JCB का ड्राइवर वहां से भाग गया।

 

-घायल को देखकर लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। इसी बीच वहां से कुछ पुलिसवाले निकले। घायल ने उनसे मदद मांगी, लेकिन पुलिसवाले वीडियो बनाते हुए उससे पूछताछ करते रहे। कोई भी टाइम पर उसे हॉस्पिटल पहुंचाने आगे नहीं आया।
-मामला 2 दिन पुराना है, लेकिन जैसे ही इसका वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ, पुलिस डिपार्टमेंट ने लापरवाही और अमानवीय बर्ताव के दोषी पुलिसवालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।
-वहां से निकल रहीं इस्तखार की एक परिचित महिला ही उनकी मदद के लिए आगे आईं। वो भी लगातार लोगों से घायल को हॉस्पिटल पहुंचाने की गुहार लगाती रहीं।
-करीब घंटेभर बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
-वीडियो वायरल होने के बाद SP ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार ने अमानवीय बर्ताव करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।