पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाई-बहन को प्रेमी समझकर रोका, छेड़छाड़ के बाद VIDEO किया वायरल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोखपुर, यूपी। उत्तरप्रदेश के CM योगी के गृह जिले गोरखपुर से एक शर्मनाक VIDEO सामने आया है। तीन आवारा लड़कों ने भाई-बहन को प्रेमी होने का इल्जाम लगाकर सुनसान रास्ते पर रोककर बदतमीजी की। लड़की के साथ छेड़छाड़ करके VIDEO वायरल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपी लड़कों को पकड़ लिया है। मामला 16 मई का बताया जाता है...

 

 

- मामला महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता अपने बुआ के लड़के के साथ जा रही थी, तभी सुनसान रास्ते पर संकरगढ़ गांव के गोलू, सादिक और शौकत ने उनके आगे अपनी बाइक अड़ा दी। आरोपी उन्हें प्रेमी कपल कहते हुए परेशान करने लगे।
-जब भाई ने इसका विरोध किया, तो उसकी पिटाई कर दी। आरोपिेयों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। एडिशनल एसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि तीनों आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
-घटना की जानकारी होने पर लड़की के परिजन वहां पहुंचे और आरोपी लड़कों को समझाया। लेकिन वे गुंडागर्दी पर उतर आए और वीडियो वायरल कर दिया।