पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Sharda Global School Students Win 92 Medals In Maths Olympiad

शारदा ग्लोबल स्कूल: स्टूडेंट्स ने मैथ्स ओलिंपियाड में जीते 92 पदक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड किडनी डे पर स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में काम कर रही महिलाएं हुई सम्मानित

सिटी रिपोर्टर . रांची

महिला दिवस और वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर इंडियन डाइटेटिक एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। गुरुवार को एवीएन होटल में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती ज्योति ने महिलाओं से संबंधित बीमारियों पर प्रकाश डाला।

वहीं, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रज्ञा ने किडनी से संबंधित रोगों से बचाव की जानकारी दी। इंडियन डाइटेटिक एसोसिएशन की झारखंड चैप्टर की अध्यक्ष गजाला मतीन ने पोषण से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. अनामिका, जया सिन्हा, पूजा सिंह, निगार फातिमा, सुषमा कुमारी एवं रांची वीमेंस कॉलेज की शिक्षिका गीता कुमारी व अर्पिता मिश्रा आदि उपस्थित थीं।

सिटी रिपोर्टर . रांची

साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से हुए एसओएफ अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में रांची स्थित शारदा ग्लोबल स्कूल के स्टूडेंट्स ने 92 पदक अपने नाम किए है। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल के 34 स्टूडेंट्स ने स्वर्ण, 28 ने रजत एवं 30 ने कांस्य पदक जीते है। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रंजना स्वरूप ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व पदक देकर सम्मानित किया और कहा कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गणित ओलिंपियाड को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य स्कूल के बच्चों में गणित की प्रतिभाओं की पहचान करना है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय गणित ओलिंपियाड तक पहुंचने के लिए स्टूडेंट्स को कई चरणों को पार करना होता है और इसका सारा श्रेय शारदा ग्लोबल के शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने हमेशा यही कोशिश की है कि विद्यार्थी अपनी शिक्षा से यथासंभव सर्वश्रेष्ठ परिणामों को हासिल करें।
खबरें और भी हैं...