- Hindi News
- National
- Ranchi News Shared Third Consecutive Win Beat Dhanbad 2 0 Next Match On 14
साझा की लगातार तीसरी जीत,धनबाद को 2-0 हराया, अगला मैच 14 को
झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जेएसएसपीएस के आशीष बेस्ट प्लेयर
स्पोर्ट्स रिपोर्टर. रांची
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की अोर से आयोजित हीरो एलीट लीग में गुरुवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ झारखंड (साझा) आैर धनबाद फुटबॉल एकेडमी के बीच होटवार स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मैच खेला गया। इसमें साझा की टीम ने धनबाद को 2-0 से हराया। झारखंड खेल प्राधिकरण की लगातार तीसरी जीत है। इससे पूर्व सेल बोकारो को 2-0 से और फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ अोडिशा को 1-0 से हराया था। झारखंड खेल प्राधिकरण का अगला मैच 14 मार्च को स्पोर्ट्स हॉस्टल ऑफ अोडिशा के साथ खेला जाएगा। साझा के खिलाड़ियों ने शुरू से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के 24वें मिनट में राहुल सरदार ने गोलकर टीम का खाता खोला। इस गोल के बाद धनबाद के खिलाड़ियों ने भी कई हमले किए लेकिन सफल नहीं हो सके। दूसरे हाफ के 62वें मिनट में दसमत टूडु ने गोलकर साझा की टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मैच में धनबाद के 4 आैर झारखंड खेल प्राधिकरण के दो खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखाया गया। दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को रेड कार्ड भी दिखाया गया। रेफरी भूमिका में आकाश जैकसन रावत, सोमा उरांव, रोशन मुंडा और नरेश महतो ने किया।
रांची. नोवामुंडी में संपन्न हुए झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसोइटी (जेएसएसपीएस) के ब्वॉयज एंड गर्ल्स खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 9 गोल्ड मेडल हासिल किए। साथ ही सब जूनियर ब्वॉयज में चैंपियन बनने का सपना सकार किया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी जेएसएसपीएस के ही हुए। ये उपलब्धि आशीष कुमार ने अपने नाम किए। 5 ब्वॉयज आैर 4 गर्ल्स खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट किया। आनंद कुमार प्रजापति, आशीष कुमार, अभय तिर्की, आलोक कुमार, अंकुश कुमार मुंडा आैर रोहित कुमार गोल्ड मेडल जीते। वहीं, गर्ल्स में हेमानी कुमारी, सुभद्रा कुमारी आैर सुजन कुमारी ने गोल्ड पर पंच लगाया।