पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारतीय शेयर बाज़ारों में गिरावट लगातार तीसरे दिन भी जारी रही. बीएसई का सेंसेक्स 1.15 फ़ीसदी (322 अंक) गिरकर 27,797 पर पहुँचा.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 1.16 फ़ीसदी गिरकर महीने के न्यूनतम स्तर 8,340 पर बंद हुआ.
भारतीय शेयर बाज़ारों में पिछले दो-तीन दिनर से गिरावट देखी जा रही है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार चीनी शेयर बाज़ार में बिकवाली का असर भारत की ब्लूचिप, तेल और प्राकृतकिक गैस कंपनियों पर पड़ा.
मेटल स्टॉक भी गिरेकच्चे तेल की कीमतें पांच साल के न्यूनतम स्तर पर हैं. ओएनजीसी के शेयरों में सात जुलाई के बाद सबसे बड़ी गिरावट 4.4 फ़ीसदी दर्ज हुई. केयर्न इंडिया लिमिटेड 1.6 फ़ीसदी गिरा.
लौह अयस्क की कीमतें कई साल के न्यूनतम स्तर पर आने से सेसा स्टरलाइट के शेयर 5.2 फ़ीसदी गिरे. पिछले सत्र में यह 3.7 फ़ीसदी गिरे थे.
चीनी व्यापारिक आंकड़ों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मेटल स्टॉक लगातार दूसरे दिन भी गिरे. टाटा स्टील 3.4 फ़ीसदी और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ 3 फ़ीसदी गिरकर बंद हुए.
बैंकों के फ़ायदे में भी लगातर दूसरे दिन कमी आई है. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया दो फ़ीसदी और आईसीआईसीआई बैंक एक फ़ीसदी गिरा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.