गुलाल के साथ बांटी खुशियां और प्यार
जीरकपुर। रंग बरसे भीगे चुनरवाली...जोगीरा सारासारा...आज ना छोड़ेंगे बस हम जोली... जैसे होली के गानों पर वहां मौजूद हर कोई जमकर थिरक रहा था। रंग, अबीर-गुलाल से पूरा वातावरण रंगीन हो गया था। सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे थे। जीरकपुर स्थित सावित्री ग्रीन्स टू में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का, जिसमें सोसायटी के सभी लोगों ने परिवार के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। सोसायटी में आभा शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में लोगों ने लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया। आभा शर्मा ने सभी को होली की बधाई दी।