पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपने चाचा की हत्या करने की योजना बना रहा शार्प शूटर अरेस्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने राजू बसोदिया गैंग के एक कुख्यात शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शार्प शूटर की पहचान अरुण कुमार उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 पिस्टल और 2 कारतूस बरामद हुए है। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी जमीनी विवाद को लेकर अपने चाचा की हत्या की योजना बना रहा था। इससे पहले उसने हरियाणा पुलिस की कस्टडी से 2 गैंगस्टरों को छुड़ाया था, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर को गाेली लगी थी। डीसीपी एंटो अल्फॉस ने बताया कि नजफगढ़ सब-डिवीजन में गैंगस्टर को रोकने के लिए एसआई सुंदर सिंह, एएसआई सीतारमण, हेड कांस्टेबल सुनील और जितेंद्र की एक टीम को जानकारी इकट्ठा करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर टीम बदमाशों की तलाश और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें अरुण उर्फ ढिल्लू के बारे में जानकारी मिली कि वह गीतांजलि गंदा नाला के पास आने वाला है। इसके बाद एसीपी नजफगढ विजय सिंह यादव की देखरेख में एसएचओ जगतार सिंह की पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर पकड़ने की कोशिश की। करीब 200 मीटर तक अरुण का पीछा कर उसे दबोच लिया।

राजू बसोदिया गैंग के बदमाश के पास से 1 पिस्टल और 2 कारतूस बरामद

बदमाश अरुण कुमार उर्फ ढिल्लू ने पिछले महीने किया था पुलिस पर हमला

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीनी विवाद में वह अपने चाचा से बदला लेने की योजना बना रहा था और उसी सिलसिले में यहां किसी से मिलने के लिए आया था। फिर उस साथी को साथ लेकर हरियाणा में जाकर चाचा की हत्या करने वाला था। इसी के कारण वह अपने साथ लोडेड पिस्टल भी साथ रखे हुआ था। लेकिन अलर्ट टीम ने समय रहते इसे पकड़ने में कामयाबी मिल गई। डीसीपी ने बताया कि अरुण से पूछताछ में पता चला की उसने गत फरवरी महीने अपने गैंग के साथ मिलकर हरियाणा पुलिस की टीम पर अटैक किया था। फिर कुख्यात गैंगस्टर संदीप जठेरी और थान सिंह को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर फरार होने में कामयाब रहा था। हालांकि हरियाणा पुलिस ने थान सिंह को दुबारा फिर गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन संदीप जेठरी अभी भी फरार है।

मकोका, हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी मामलों में वांछित बदमाश पकड़ा

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान 4 राउंड गोलियां चली थी। एक गोली बदमाश के पैर में लगी। पकड़े गए बदमाश की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी इमरान उर्फ राजेश (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाश के पास से 1 पिस्टल और 7 कारतूस बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ शनिवार तड़के करीब 4 बजे शाहबाद गांव में हुई थी। इसी समय इमरान के पैर में गोली लग गई। फिलहाल उसका बाबा भीम राव आंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इमरान के खिलाफ मकोका, हत्या, हत्या की कोशिश, वसूली, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के अलावा पुलिस टीम पर गोली चलाने समेत 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था। डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि एसीपी अतर सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि गैंगेस्टर इमरान शाहबाद दौलतपुर गांव में एक घर में छुपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बचाव में पुलिस टीम ने भी 2 राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान इमरान के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे दबोच लिया। इसके पास एक पिस्टल और 7 कारतूस मिले।

आठवीं तक पढ़ा है अरुण, आर्म्स एक्ट सहित हरियाणा-दिल्ली में 10 केस दर्ज

पूछताछ में आरोपी अरुण कुमार उर्फ ढिल्लू (28) ने बताया उसने 8वीं तक पढाई की है। इसके बाद उसे नशे की लत लग गई। परिवार में पिता और एक भाई है। अरुण अविवाहित है। राजू बसोडिया गैंग में शामिल होने के बाद लगातार वारदातों को अंजाम देने लगा। उस पर आर्म्स एक्ट सहित हरियाणा और दिल्ली में करीब 10 मामले दर्ज है। 1 फरवरी को भौडसी जेल में बंद गैंग के दो बदमाशों को पुलिस की कस्टडी से छुड़ाया था। वह हरियाणा के संपला थाने का घोषित बदमाश भी है। बदमाश को कोर्ट से भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है। अरुण पर पुलिस ने बाबा हरिदास नगर थाने में मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। 13 मार्च को जमीनी विवाद के कारण अपने सगे चाचा की हत्या करने के लिए जा रहा था।

इधर, एक अन्य इनामी बदमाश गिरफ्तार
खबरें और भी हैं...