पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शशांक मनोहर लगातार दूसरी बार बने आईसीसी अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

  •  शशांक मनोहर ने क्रिकेट को विश्वस्तर पर प्रमोट करने की बात कही
  • पिछले महीने कोलकाता में हुई बैठक में अध्यक्ष के नाम पर चर्चा भी हुई थी

 

 

दुबई.  बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर लगातार दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन चुन लिए गए हैं। इस बार खास बात ये रही कि उनका चुनाव निर्विरोध हुआ है। इससे पहले 2016 में भी उन्हें काउंसिल का चेयरमैन चुना गया था। चुनाव की प्रक्रिया के मुताबिक, आईसीसी के निदेशकों को किसी पूर्व या वर्तमान निदेशक को अध्यक्ष पद के लिए नामित करना होता है। नामित उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए दो या दो से ज्यादा निदेशकों का समर्थन चाहिए होता है। हालांकि, इस बार चुनाव में सिर्फ मनोहर इकलौते नामित उम्मीदवार थे, ऐसे में चुनाव प्रक्रिया की देखरेख करने वाले स्वतंत्र ऑडिट कमेटी के अध्यक्ष एडवर्ड क्विनलैन ने मनोहर को सफल उम्मीदवार घोषित कर दिया। 

 

पिछली आईसीसी बैठक में ही निश्चित हो गया था नाम 
- बता दें कि आईसीसी कार्यकारी समिति हर तीन महीने में बैठक का आयोजन करती है। शशांक मनोहर के दूसरी बार आईसीसी अध्यक्ष बनने का रास्ता पिछले महीने कोलकाता में हुई आईसीसी बैठक में ही साफ हो गया था, क्योंकि उनकी उम्मीदवारी के खिलाफ कोई विरोध नहीं था। 

 

क्या रहे शशांक मनोहर के बड़े फैसले?
- शशांक मनोहर ने पिछले दो सालों में आईसीसी और खेल को लेकर कई बड़े सुधार किए। खासकर 2014 में प्रस्तावित आईसीसी ढांचे में बदलाव का मनोहर ने विरोध किया था। इस बदलाव के तहत आईसीसी में पहली स्वतंत्र महिला निदेशक की नियुक्ति भी होनी थी। साथ ही काउंसिल में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारतीय बोर्ड का दबदबा बढ़ना था। 

 

क्रिकेट को दुनियाभर में बढ़ावा देगा आईसीसी
- दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर मनोहर ने कहा, “फिर से आईसीसी अध्यक्ष चुना जाना गर्व की बात है। मैं अपने साथी आईसीसी निदेशकों को समर्थन के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। साथ में हमने पिछले दो सालों में बड़ी छलांग लगाई हैं। 2016 में नियुक्ति के बाद मैंने खेल के लिए जो भी वादे किए वो सभी पूरी किए।”
- उन्होंने बताया कि आईसीसी जल्द ही क्रिकेट को दुनियाभर में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। मनोहर ने कहा, “अगले दो सालों में हम अपने सदस्य देशों के साथ क्रिकेट को दुनियाभर में लॉन्च करने के लिए योजना तैयार कर रहे हैं, ताकि हम खेल को बढ़ावा दे सकें और पक्का कर सकें कि पूरी दुनिया क्रिकेट का मजा ले। क्रिकेट अभी अच्छे स्तर पर है, लेकिन हमें ये स्तर बनाए रखने के लिए और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। 

खबरें और भी हैं...