पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिया मौलवी मुक्तदा सदर के गठबंधन ने चुनाव जीता

शिया मौलवी मुक्तदा सदर के गठबंधन ने चुनाव जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिया मौलवी मुक्तदा सदर के गठबंधन ने चुनाव जीता

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम नतीजों में सदर के गठबंधन को 54 सीटें मिली हैं जबकि मौजूदा प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
बीबीसी के मुताबिक, सदर स्वयं प्रधानमंत्री नहीं बन सकते क्योंकि उन्होंने उम्मीदवार के तौर पर चुनाव नहीं लड़ा। हालांकि, वह नई सरकार के गठन में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं।
इराक पर अमेरिका के हमले के बाद अमेरिकी बलों के खिलाफ लड़ाई में मिलिशिया प्रमुख के रूप में चर्चा में आए सदर ने खुद को भ्रष्टाचार विरोधी चैंपियन के रूप में दोबारा स्थापित किया है। वह ईरान के भी मुखर आलोचक हैं।
बीबीसी के मुताबिक, दिसंबर में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ इराक की विजय के बाद से देश में हुआ यह पहला चुनाव था।
इराक में स्थानीय सुरक्षाबलों की मदद के लिए अभी भी लगभग 5,000 अमेरिकी सुरक्षाबल हैं, जो आईएस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...