- Hindi News
- National
- Ranchi News Shibu Tigga Ranchi District39s Head Pahan And Jura Munda Became Assistant Pahan
शिबू तिग्गा रांची जिला के प्रधान पाहन और जुरा मुंडा बने सहायक पाहन
रांची | राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा महिला प्रकोष्ठ रांची महानगर एवं जिला कार्यकारिणी समिति ने पाहन सम्मेलन सह संगठन का चुनाव भुसूर सरना स्थल में किया। रविवार को हुए कार्यक्रम में विभिन्न मौजा से सैकड़ों पाहनाें ने हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से रांची जिला प्रधान पाहन शिबू तिग्गा व जुरा मुंडा को सहायक पाहन चुना गया। मंगरा पाहन, सुरेश पाहन, बिनोद उरांव, सीताराम भगत, श्याम उरांव, बिशेश्वर भगत, बुधनाथ पाहन और बुद्धु पाहन सह सहयोगी पाहन चुने गए। कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए चंद्रदेव बलमुचू एवं राष्ट्रीय सलाहकार जलेश्वर उरांव ने कहा कि सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर, जिला स्तर, महानगर मौजा के गांव स्तर में कई जगहों में प्रार्थना सभा का आयोजन कर रही है। इस दौरान यह देखा गया कि समाज में बिना पाहन धार्मिक एवं संस्कृति उत्थान असंभव है। कार्यक्रम में सीताराम भगत, सत्यनारायण लकड़ा, अजय तिर्की, संतोष तिर्की, किशोर लोहरा, महावीर मुंडा, मंगलनाथ उरांव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. प्रवीण उरांव आदि शामिल हुए।