पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. शिल्पा शेट्टी रविवार को साईं बाबा के दर्शन के लिए शिर्डी पहुंचीं। दर्शन के बाद उन्होंने वहां के एक रेस्त्रां में साउथ इंडियन खाने का लुत्फ उठाया। शिल्पा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि वे हर साल शिर्डी जाती हैं और दर्शन के बाद अपने पसंदीदा होटल में वड़ा और शीरे का ब्रंच करती हैं। शिल्पा की मानें तो पिछले 30 साल से उनका यह सिलसिला चला आ रहा है। वीडियो में होटल के मालिक से भी कराया परिचय...
- वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने होटल के मालिक से भी परिचय कराया। स्वामी नाम के शख्स के बारे में बताते हुए शिल्पा ने कहा कि वे उसकी वजह से ही पिछले 30 साल से लगातार इस होटल में ब्रंच कर रही हैं। शिल्पा ने वहां के वड़ा और सीरे की खूब तारीफ की। बता दें कि शिल्पा शेट्टी आखिरी बार बच्चों के डांसिंग रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 2' में दिखाई दी थीं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं शिर्डी के होटल से शिल्पा शेट्टी की कुछ फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.