पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 जीतने के बाद शिल्पा शिंदे फिलहाल टीवी शोज से दूर हैं। जानकर हैरानी होगी कि 'बिग बॉस' जीतने के बाद अबतक उन्होंने इनाम में मिली 44 लाख रु. की धनराशि खर्च नहीं की है। रिपोर्ट्स कि मानें तो अब शिल्पा ने यह तय कर लिया है कि वे इस धनराशि का कहां इस्तेमाल करेंगी। बूढ़े माता-पिता की मदद करेंगी शिल्पा...
- हाल ही में शिल्पा शिंदे ने एक लीडिंग एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि इन 44 लाख रु. का क्या करने वाली हैं।
- शिल्पा ने कहा, ''मैंने शो में जाने से पहले ही सोच लिया था कि अगर मैं इसे जीतने में कामयाब रही तो इनाम की राशि से अपने पिता के सपने को पूरा करूंगी। मैं ऐसे बुजुर्गों के लिए रहने की जगह बनवाना चाहती हूं जिनकी घर में देखभाल नहीं होती है। वे लोग ओल्ड ऐज होम में आकर रह सकते हैं और अपनी उम्र के लोगों के साथ वक्त गुजार सकते हैं।"
- बिग बॉस के घर में भी शिल्पा को ऑडियंस ने उनके अच्छे काम की वजह से पसंद किया था। शिल्पा अकेले ही यहां सभी कंटेस्टेंट्स का खाना बनाया करती थीं।
- बता दें, 'बिग बॉस' में विजेता बनने वाले कंटेस्टेंट को शो जीतने पर 50 लाख रु. इनाम में दिए जाता हैं लेकिन कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के एक टास्क में 6 लाख रु. जीतने की वजह से शिल्पा शिंदे को 44 लाख रुपये मिले थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें शिल्पा शिंदे की कुछ चुनिंदा PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.