पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का रोल कर चुकीं शिल्पा शिंदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सुनील ग्रोवर के साथ नागिन डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो उनके शो 'जियो धन धना धन' का है। इस वीडियो में शिल्पा और सुनील की फनी केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। 'जानी दुश्मन' के सॉन्ग पर किया डांस...
- शिल्पा और सुनील जिस गाने (तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना) पर डांस कर रहे हैं, वह 2002 की मल्टीस्टारर फिल्म 'जानी दुश्मन' का है। राजकुमार कोहली की इस फिल्म में अरमान कोहली ने नाग और मनीषा कोइराला ने नागिन का रोल किया था। बात शिल्पा और सुनील की करें तो इससे पहले उनका एक रेन डांस भी वायरल हो चुका है। तब उन्होंने सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'हम तुम' के टाइटल ट्रैक पर डांस किया था।
नागिन डांस पहले भी कर चुकी हैं शिल्पा
- शिल्पा शिंदे पहले भी नागिन डांस कर चुकी हैं। जनवरी में 'बिग बॉस 11' के ग्रैंड फिनाले के दौरान शिल्पा ने को-कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के साथ 'मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा' पर नागिन डांस किया था। शिल्पा शिंदे सलमान खान के इस शो की विनर बनी थीं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं नागिन डांस के दौरान शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.