पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानी शिवांगी जोशी ने 18 मई को अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ये बर्थडे पार्टी उन्होंने खासतौर पर अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर मोहसिन खान के साथ एन्जॉय की। इस दौरान शिवांगी का केक सुपरगर्ल थीम पर सजाया गया था। पार्टी के वीडियोज भी सामने आई हैं जिसमें शिवांगी और मोहसिन रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ पार्टनर हैं शिवांगी-मोहसिन...
- देहरादून की रहने वाली शिवांगी ने 2013 में टीवी शो 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' से डेब्यू किया। हालांकि उन्हें पहचान 'बेइंतहा' में निभाए गए 'आयत' के रोल से मिली। इसके बाद वो 'बेगूसराय' में भी नजर आई थीं।
- शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रील लाइफ पार्टनर बने एक्टर मोहसिन को शिवांगी रियल लाइफ में भी डेट कर रही हैं। दोनों पिछले कुछ साल से रिलेशनशिप में हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें शिवांगी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ और PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.