पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर. सपा के सीनियर लीडर शिवपाल यादव रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर अपनी सहमति देते हुए कहा कि सपा-बसपा गठबंधन केंद्र व प्रदेश से बीजेपी को हटा देगा। यह जो गठबंधन हो रहा है सभी पार्टियों के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हो रहा है। यह गठबंधन बीजेपी को हटाने में निश्चित रूप से सफल होगा। बता दें कि शिवपाल यादव यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।
हर मोर्चे पर फेल है बीजेपी सरकार
- बीजेपी पर हमला करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। उन्होंने वादे किये थे कि अच्छे दिए आएंगे लेकिन आज तक अच्छे दिन नहीं आए। इस पार्टी में पार्टी में सम्मान नाम की कोई चीज नहीं है किसी को सम्मान मिल नहीं पा रहा है। जनता इतना परेशान है कि उसका जीना भी दुर्लभ हो गया है।
उन्नाव की घटना दुखद
- यहां उन्होंने उन्नाव मरेप केस पर बोलते हुए कहा कि कार्रवाई तो रही है अब आगे योगी समझे। यह बहुत ही दुखद घटना है समाज में ऐसा नहीं होना चाहिए जो भी दोषी है उनके खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
मुलायम भी गठबंधन को दे चुके हैं हरी झंडी
- बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी सपा-बसपा के गठबंधन को समर्थन को हरी झंडी दे चुके हैं। उन्होंने मैनपुरी के एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर सपा-बसपा एक साथ मिलकर लड़ेंगे तो ऐतिहासिक जीत होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.