पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवराज ने राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर दे डाली जयंती की शुभकामनाएं! (फोटो सहित)

शिवराज ने राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर दे डाली जयंती की शुभकामनाएं! (फोटो सहित)

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवराज ने राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर दे डाली जयंती की शुभकामनाएं! (फोटो सहित)

चौहान ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, \"\"अपने असीम ज्ञान के भ्ांडार से देश व समाज को तराशने वाले शिल्पी, भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन को जयंती पर विनम्र श्रद्घांजलि। आपकी अखंड ज्योति के आलोक में हम शिक्षित, समर्थ और नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।\"\"
शिवराज के ट्विटर हैंडिल से किए गए ट्वीट के साथ राधाकृष्णन की तस्वीर भी लगी हुई है। यहां बताते चलें कि डॉ. राधाकृष्णन की आज मंगलवार 17 अप्रैल को जयंती नहीं बल्कि पुण्यतिथि है। उनकी जयंती पांच सितंबर को होती है, जिस दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...