पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनएच पर पड़े गड्ढों को लेकर एसएचओ ने एक्सईएन को लिखा पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नादौन के अंतर्गत जलाड़ी -हमीरपुर नेशनल हाईवे पर पर पड़े कई गड्ढों को लेकर एसएचओ प्रवीण राणा ने विभाग के एक्सईएन को पत्र लिखकर गड्ढों की मरम्मत करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने चेताया है कि इस समस्या के कारण एनएच पर दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। पिछले दिनों भी ऐसे ही गड्ढों के कारण हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, वहीं कुछ ही दिनों में दर्जन भर अन्य हादसे हो चुके हैं। इस समस्या के कारण आम जनमानस की जान को खतरा बना हुआ है। इस एनएच पर दिन के समय तो यातायात का भारी दबाव रहता ही है, रात के समय में भी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। सबसे अधिक दुर्घटना की आशंका रात के समय बनी रहती है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि जनहित में शीघ्र इन गड्ढों की मुरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। गौर रहे नादौन से लेकर जलाड़ी तक इस सड़क पर कई ऐसे स्थल हैं जहां पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। ऐसे में गड्ढों से बचने के लिए जो चालक दूसरी ओर से वाहन निकालने का प्रयास करते हैं, उस समय ही सबसे अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं इन गड्ढों में टायर आने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस समस्या के हल की मांग कर चुके हैं, परंतु अब पुलिस विभाग की ओर से भी इस समस्या के हल के लिए जनहित में मांग उठाई गई है। जिसकी लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

एसडीओ दीपक कपिल ने बताया कि लगातार हो रही वर्षा के कारण कठिनाई हो रही है, परंतु शीघ्र ही समस्या का हल करवा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...