पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनवसारी, गुजरात। गुजरात के नवसारी शहर के लोग इन दिनों एक शरारती लंगूर के आतंक से डरे हुए हैं। लंगूर राहगीरों को पीछे से छलांग मारकर पटक रहा है। लंगूर के हमले से कई लोग गिरकर घायल हुए हैं। उधर, वन विभाग लंगूर को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
जानें पूरा मामला...
-नवसारी तहसील के सुपा कुरेल गांव में शरारती लंगूर ने लोगों की नाक में अच्छी-खासी दम कर रखी है। उसके हमने से एक महीने में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कइयों को हॉस्पिटल तक जाना पड़ा। लंगूर राहगीरों पर छलांग मारकर अटैक करता है और फिर गिरा देता है।
-इस लंगूर के हमले से जुड़े कुछ CCTV फुटेज सामने आए हैं। लंगूर एक बाइक सवार पर हमला करके उसे गिराकर भाग जाता है। बाइक के नीचे शख्स का पैर आने से जख्म हो गया।
-वहीं बुधवार को इसी लंगूर ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला किया। महिला सड़क पर गिर पड़ी।
-नवसारी के रेंज फॉरेस्ट ऑफीसर कौशल पंड्या ने कहा कि वे शरारती लंगूर को बिना किसी नुकसान के पड़कना चाहते हैं। उसके लिए जाली बिछा रखी है, ताकि वो खाने-पीने के लालच मे फंस जाए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.