पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइटारसी, मप्र। यह फोटो वीभत्स है, लेकिन जिंदगी की अहमियत बताने के लिए पब्लिश किया जा रहा है। मौत का कोई भरोसा नहीं, लेकिन सुरक्षित जिंदगी के लिए हमेशा अलर्ट रहना पड़ता है। यह हादसा डम्पर के ड्राइवर की जल्दबाजी का नतीजा है। दुर्घटना मप्र के इटारसी की है। अपनी जान गंवाने वाला बुजुर्ग बीमार पत्नी को हॉस्पिटल से देखकर आ रहा था।
-इटारसी में नेशनल हाईवे-69 पर शुक्रवार को ऐसा हादसा हुआ कि देखने वाले कांप उठे। मिशनखेड़ा चर्च के पास रेत से भरे डम्पर ने स्कूटी सवार बफाती खान (64) को मौत की नींद सुला दिया।
-डम्पर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी। डम्पर स्कूटी को 20 फीट दूर तक घसीटते हुए ले गया।
-स्कूटी पर सवार खान संभल भी नहीं पाए और अगले पहिए के नीचे से पिछले टायर में जाकर दब गए।
-20 मिनट तक शव और स्कूटी डम्पर के पहिए में फंसी रही। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
-ड्राइवर डम्पर छोड़कर भाग गया। बफाती खान पिता पीर खान (64) निवासी नरेंद्र नगर 12 बंगला पुरानी इटारसी क्षेत्र में रहते थे।
-होशंगाबाद जिला अस्पताल में उनकी पत्नी भर्ती हैं। वे पत्नी को देखकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से 15 मिनट पहले हादसा हो गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.