पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना, पंजाब। सरकारी फ्लैटों से कब्जा हटाने पहुंची निगम की टीम का विरोध करने एक लड़का तीसरी मंजिल के जरिये बिजली के खंभे पर चढ़ गया। उतरते समय करंट लगने से वो नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद पब्लिक उग्र हो गई और टीम पर पथराव कर दिया। जानें पूरा मामला...
-सरकारी फ्लैटों से कब्जा खाली कराने के लिए गुरुवार को निगम की टीम बिना तैयारी और सिक्योरिटी के पहुंच गई। असल में जगराओं पुल के नीचे रहने वाले 106 परिवारों को यहां शिफ्ट किया जाना है। ग्यासपुरा में निगम के 241 फ्लैटों पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है।
-निगम की टीम में एक लेडी अफसर के अलावा निगम में तैनात करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी भी शामिल थे। टीम ने एक ब्लॉक खाली करवा लिया। इसी बीच सन्नी नामक युवक तीसरी मंजिल की खिड़की से निकल कर बिजली के खंभे पर चढ़ गया।
-जब वो नीचे उतरने जा रहा था, तभी उसे करंट लगा। इससे वो नीचे गिरकर घायल हो गया। युवक के घायल होने के बाद भड़के लोगों ने निगम की टीम पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। लोगों ने जोन सी में तैनात एक्सईएन करमजीत सिंह को पीट दिया। उन्हें बचाने आए बाकी कर्मचारियों पर भी हमला किया गया।
-हमले के बाद टीम मौके से जान बचा कर भाग निकली, लेकिन लेडी अफसर वहां फंस गईं। वे काफी देर एक फ्लैट में छिपी रहीं। मामले का पता चलते ही कई थानों की पुलिस और बड़े अफसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद ही लेडी अफसर को निकाला जा सका।
-एक्सईएन करमजीत सिंह के बयान पर डाबा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
-करंट लगने से जख्मी सन्नी को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.