पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इमोशन वीडियो: Shocking Video: Wife Killed In Accident , Husband Injured

हादसे में मारी गई पत्नी का चेहरा देखने उठ नहीं पाया घायल पति, तो रो पड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर, यूपी। रिश्तेदारी से घर लौटते समय बाइक सवार दम्पति को इंडिका कार ने टक्कर मार दी। जब तक दोनों संभलते, तब तक विपरीत दिशा से आए टैंकर ने पत्नी को कुचल दिया। पत्नी की मौत के बाद पति रो पड़ा। लेकिन घायल होने के कारण वो पत्नी का चेहरा देखने उठ भी न सका।

 

-हादसा रविवार शाम को हुआ। अम्बेडकर नगर जिले के बेवाना थाना अंतर्गत नगवां गांव निवासी कमला प्रसाद गुप्ता पत्नी शीलम गुप्ता (30) को बाइक से लेकर अपनी बुआ के घर पाण्डेयबाबा आए थे। 
-वहां से घर लौटते वक्त कादीपुर पावर हाउस तिराहे के पास सामने से आ रही हाई स्पीड इंडिका कार उन्हें कट मारते हुए निकल गई। 
-दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। इससे पहले कि वो दोनों उठते, पीछे से आ रहा टैंकर पत्नी का सिर कुचलता हुआ निकल गया। 
-पत्नी की मौत से पति रो पड़ा। लेकिन घायल होने के कारण वो उठकर पत्नी का चेहरा भी नहीं देख सका।
-घायल पति को सीएचसी कादीपुर में भर्ती कराया गया। वहां से हालत नाजुक होने पर उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।