पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Shooting Coach Bhagirath Samai Who Sent Pornographic Videos To The Woman Was Asked To Respond Within 3 Days

महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाले शूटिंग कोच भगीरथ समाई को 3 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची |झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के शूटिंग कोच भगीरथ समाई को संस्था की एक महिला कोच को अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में निलंबित करने के बाद 3 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रबंधन को देने का आदेश जारी किया गया है। सीईओ ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार विजेता भगीरथ समाई को निलंबित कमेटी के जांच के उपरांत किया गया है। उन्हें तीन दिन के अंदर जवाब भी देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जेएसएसपीएस की पहली प्राथमिकता ही सख्त अनुशासन है। भागीरथ की अशोभनीय कृत्य को गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। शिकायत मिलने के तुरंत बाद जांच कमेटी बनाई गई। जांच कमेटी में एक महिला सदस्य को भी रखा गया। जांच कमेटी ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप को प्रथम दृष्टया में सही पाया गया। आर्मी रिटायर भागीरथ समाई अभी छुट्टी पर हैं। सीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की शिकायत पर जिस नंबर से अश्लील वीडियो आया था उसपर फोन किया। रिंग होने के बाद भागीरथ ने फोन उठाया। सीईओ ने पूछा की क्या यह आपका नंबर है तो उसने कहा कि हां यह मेरा ही नंबर है। इसके बाद उसे यह जानकारी दी गई की आपको अश्लील वीडियो भेजने पर निलंबित कर दिया गया है।
खबरें और भी हैं...