- Hindi News
- National
- Ranchi News Shooting Coach Sacked For Sending Pornographic Video To Woman
महिला को अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में शूटिंग कोच बर्खास्त
खेलगांव में झारखंड सरकार व सीसीएल की ओर से संचालित झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के शूटिंग कोच आैर अर्जुन अवार्डी भगीरथ समाई को संस्था की एक महिला को अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। कोलकाता से भगीरथ समाई ने 8 मार्च को महिला के वॉट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजा था। महिला ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। गुरुवार को जेएसएसपीएस की लोकल मैनेजमेंट कमेटी के सीईओ वसाब चौधरी ने शूटिंग कोच भगीरथ समाई को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। भगीरथ समाई ने अश्लील वीडियो इससे पहले भी जेएसएसपीएस के ऑफिसियल ग्रुप में डाला था। मामले की जांच में भगीरथ समाई ने खुद के फोन के दुरुपयोग किसी और व्यक्ति के द्वारा किए जाने का आरोप लगाया था। भगीरथ अभी छुट्टी पर कोलकाता में हैं।