दुकानदार ने बेचनी शुरू कर दी हेरोइन, अब जेल में जाना पड़ेगा
मोहाली| करियाने की दुकान करते-करते हुए नशे की लत में फंस कर हेरोइन बेचने लगा। लेकिन हेरोइन का काला धंधा करना युवक को काफी महंगा पड़ा और उसे अब मटौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी तथा उसके साथी को मटौर थाना पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अब दोनों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक गत दिवस मटौर पुलिस ने तड़के सुबह चार बजे नाके के दौरान आरोपी कुलविंदर सिंह निवासी हल्लोमाजरा और दूसरे की रामदरबार के सागर के रुप में हुई है। आरोपी कुलविंदर हल्लोमाजरा में अपनी करियाना की शॉप चलाता था। उसका साथी सागर प्लंबर का काम करता है।