पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मार्केट की पार्किंग के बाहर तक फड़ी वालों ने सजाई दुकानें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}कोरोना के कारण पहले ही फीकी चल रही है होली...

होली के त्योहार पर शहर की मार्केट्स में पूरी तरह से इंक्रोचमेंट रही। आलम यह रहा है कि दुकानदारों ने अपना सामान बरामदों और रेहड़ी फड़ी वालों ने अपना सामान पार्किंग एरिया में लगा रखा है। यहां तक पार्किंग एरिया में टेंट तक लगाए हुए है। हैरानी की बात तो यह है कि नगर निगम की एंटी इंक्रोचमेंट टीम ने शहर में हो रखी इंक्रोचमेंट को हटाने तक का प्रयास तो दूर मार्केट में जाकर चक्कर तक नहीं मारा। इस कारण चंडीगढ़ से आए फड़ी वालों की
धूम रही।

बाहर से मोहाली में आए रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा कर रखी इंक्रोचमेंट को लेकर शहर के व्यापारियों ने बताया कि निगम अधिकारी सब जानने के बावजूद भी चुप बैठे हुए हैं। पहले ही मंदी के कारण व्यापार ढीला चल रहा है और अब उनकी दुकानों के आगे सजी फड़ी वालों ने कसर निकाल दी। यदि इनको हटाए तो यह इकट्ठे होकर लड़ने को आते हैं। ऐसे में व्यापारी चारों तरफ से लूट रहा है। विशेषकर का वह व्यापारी जो लाखों रुपए देकर किराए के शोरूमों पर बैठे हुए हैं।

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी मार्केट में हो रही इंक्रोचमेंट को हटा दिया। जिन लोगों का सर्वे में नाम आ चुका था उन्हें वेंडिंग जोन में जगह दे दी। लेकिन जो लोग चंडीगढ़ एमसी की लिस्ट में नहीं थे और बिना किसी दस्तावेज मार्केट में बैठे थे उन पर सख्ती होते ही उन सब ने मोहाली का रुख कर लिया।

मोहाली की मार्केट का ऐसा हाल हो गया है कि जहां पर पहले मात्र दुकानदार या इक्का-दुक्का रेहड़ी-फड़ी वाले नजर आते थे, अब उस जगह पर फड़ियां ही फड़ियां दिखाई देती हैं। बात करें शहर की मशहूर व चहल-पहल वाली मार्केट फेज-5, 3बी2 और फेज-7 व 9 आैर 10 की तो यहां पर सबसे अधिक बाहरी लोगों ने इंक्रोचमेंट कर रखी है।

व्यापारियों ने बताया कि चाइना से आए कोरोना वायरस के कारण पहले ही शहर में लोग कम आ रहे हैं। होली का त्योहार होने के बावजूद भी मार्केट में रश कम है। दूसरा जो रश आता भी है वह फड़ी पर सजे सामान की ओर आकर्षित हो जाता है। इससे दुकानदारों को हर प्रकार से नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने नगर निगम अधिकारियों से अपील की है कि इसको लेकर उचित कार्रवाई करे और शहर के सैकड़ों व्यापारियों को बचाएं।
खबरें और भी हैं...