पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalka News Shopkeepers Have Made Illegal Occupation In The Market People Are Getting Worried

मार्केट में दुकानदारों ने कर रखे हैं अवैध कब्जे, लोग हो रहे परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कालका | कालका-पिंजौर सी क्लास सीटी के लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स तो पंचकूला ए क्लास सीटी के बराबर लिया जा रहा है, लेकिन उनकी सुविधाएं सी क्लास सीटी के बराबर भी नहीं दी जा रही। हर दिन कालका-पिंजौर मेन बाजारों से हजारों लोगों को निकलने में इसलिए परेशानी है क्योंकि कुछ दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों के बाहर इंक्रोचमेंट करके सड़क की चौड़ाई कम कर दी है। अधिकतर दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर अपने सामान को डिसप्ले करने के लिए बाहर सड़क की जमीन पर ही लगा देते हैं। पिंजौर से ज्यादा कालका मेन बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण की समस्या ज्यादा है। कालका मेन बाजार में नगर निगम द्वारा बनाई गई पानी निकासी नाली से भी आगे सड़क पर करीब चार से पांच फीट तक दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करके ग्राहक को आकर्षित करने के लिए सामान लगा दिया जाता है।
खबरें और भी हैं...