- Hindi News
- National
- Ranchi News Show Cause Directive From Superintendent In Rape Case In Mgm Jamshedpur
एमजीएम जमशेदपुर में दुष्कर्म मामले में अधीक्षक से शो कॉज का निर्देश
एमजीएम अस्पताल में हुए दुष्कर्म की घटना के मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के डीसी को एमजीएम अधीक्षक को शो कॉज जारी करने का निर्देश दिया है। साथ ही जांच के लिए बनी एसआईटी को स्पीड ट्रायल के द्वारा मामला चलाकर दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि सरकार महिला सुरक्षा के लिए गंभीर है और किसी भी कीमत पर इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि सभी सुरक्षित रहे। इसके लिए जो कदम उठाना पड़ेगा, सरकार हमेशा तैयार रहेगी।