पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के मौके पर बुधवार को एक पार्टी ऑर्गेनाइज की गई। पार्टी में फिल्म की स्टारकास्ट श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा भी कई सेलेब्स शामिल हुए। पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मस्ती के मूड में डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रद्धा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि लगभग एक महीने पहले शुरू हुई फिल्म 'स्त्री' की शूटिंग के दौरान भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें राजकुमार और श्रद्धा एक साथ रात में गाना गाते हुए नजर आए थे। फिल्म 'स्त्री' में कई सीन्स रात के हैं, जिसकी शूटिंग भोपाल सहित अन्य सिटीज में की गई है। श्रद्धा और राजकुमार पहली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म करते हुए दिखाई देंगे।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें पार्टी की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.