पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shreyas Iyer Did A Mistake During Toss And After That MS Dhoni Started Laughing

IPL मैच में हुआ फनी इंसीडेंट, अय्यर की गलती पर धोनी को आ गई जोर की हंसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 में शुक्रवार को हुए दिल्ली और चेन्नई के बीच मैच से पहले टॉस के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को जोर की हंसी आ गई। इस दौरान कमेंटेटर साइमन डॉल भी उनके साथ हंसते दिखे। अय्यर ने सिक्का उछाला, हंसने लगे धोनी...

 

- मैच के लिए हुए टॉस से पहले कमेंटेटर और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डॉल ने दोनों कप्तानों का परिचय कराया।

- इसके बाद मेजबान टीम होने के नाते दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के लिए सिक्का उछाला। इस दौरान उन्होंने सिक्के को इतनी जोर से उछाला कि वो काफी

दूर चला गया।

- सिक्का काफी दूर गया और ये देखकर धोनी को काफी जोर की हंसी आ गई। यहां तक कि उनके करीब ही खड़े साइमन भी हंसने लगे, उधर अय्यर अपनी गलती पर थोड़े हैरान थे, लेकिन वे भी हंस रहे थे।

- ये टॉस धोनी ने जीता था और इसके बाद पहले फील्डिंग को चुना।

 

दिल्ली ने किया उलटफेर

 

- IPL के इस 52वें मैच में प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे बैठी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने उलटफेर करते हुए टॉप पर चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रन से हरा दिया। मैच में चेन्नई की टीम को जीत के लिए 163 रन का टारगेट मिला था, लेकिन वो 128 रन ही बना सकी।

 

मैच समरीः

 

दिल्ली डेयरडेविल्स- 162/5 (20 ओवर) (ऋषभ- 38, शंकर- 36*, हर्षल- 36*)

चेन्नई सुपर किंग्स- 128/6 (20 ओवर) (रायुडू- 50, जडेजा- 27*, धोनी-17)

MoM- हर्षल पटेल (36* रन और 1/23 विकेट)