पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Shri Jain Shwetambar Mandal Doranda Sangha Revolves Around Parasnath Temple

श्री जैन श्वेतांबर मंडल डोरंडा संघ ने पारसनाथ मंदिर की परिक्रमा की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर. रांची

श्री जैन श्वेताम्बर मंडल डोरंडा संघ के 40 लोगों ने होली के दौरान सम्मेत शिखर पारसनाथ का प्रवास किया। रांची मंडल के इस दल द्वारा पर्वत में जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों की मोक्ष भूमि की परिक्रमा की गई। पूर्णिमा की रात में रांची की भजन मंडली द्वारा भगवान पार्श्वनाथ ओर भोमिया बाबा के दरबार मे भजन सरिता का प्रवाह किया गया। यहां हर साल संघ के सदस्यों द्वारा भगवान की सेवा में भक्ति के भजन गाए जाते हंै। मुख्य मंदिर में मौजूद समाज के लोगों ने भजनों का आंनद लिया। रांची मंडल डोरंडा के मंत्री संजय कोठारी ने सभी को कार्य व्यवस्था संभालने के लिए सभी का अाभार जताया। प्रचार मंत्री गौत्तम भंसाली ने बताया कि पारसनाथ जाने वालों में बलबीर बोथरा, विनय नाहटा, ऋषभ रामपुरिया, बाबू लाल सेठिया, मनोज नाहटा, सुरेश नाहटा, सरोज सेठिया, संजना बोथरा, ममता पींचा, खुसबू, श्रुति, प्रेक्षा गरिमा प्रमुख थे।

खबरें और भी हैं...