श्री कृष्ण कृपा परिवार ने खेली फूलों की होली
पंचकूला| श्री कृष्ण कृपा परिवार, पंचकूला ने रविवार को 11वें विशाल होली महोत्सव-मेरे बांके बिहारी लाल खेले रंग होरी का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी एवं अग्रवाल सभा के संयोजक तेजपाल गुप्ता ने ज्योति प्रचंड करके की। कार्यक्रम में गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज और हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी विशेष तौर पर पहुंचे। मौके पर श्याम लाल बंसल, बृजलाल गर्ग, कैलाश मित्तल ने भी पूजा करके कार्यक्रम की शुरुआत की।