पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा जल्द अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। हालांकि, वो किसी फिल्म में नजर नहीं आएंगी बल्कि वो अपने पापा अमिताभ के साथ ज्वेलरी के एक ऐड में दिखाई देंगी। ये ऐड जुलाई में ऑन एयर होगा। दोनों ने इस ऐड की शूटिंग भी पूरी कर ली है। ऐड में दिख रहा श्वेता का सिम्पल लुक...
- ऐड में श्वेता बच्चन नंदा सिम्पल लुक में नजर आ रही हैं।
- उन्होंने ऑफ व्हाइट और येलो कलर का कुर्ता पहन रखा है। वहीं, अमिताभ चेक शर्ट, काली पैंट और काले रंग के मफलर में नजर आ रहे है।
- ऐड की शूटिंग की जो फोटोज सामने आईं हैं उसमें अमिताभ-श्वेता मिडिल क्लास फैमिली का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।
- अमिताभ एक बुजुर्ग की भूमिका में है और श्वेता उनका सहारा बनी हुई है ताकि वह ठीक से चल पाएं।
- खबरों की मानें तो इस ऐड में एक पिता और बेटी के रिश्ते को दिखाया जाएगा। खबरें यह भी है कि इस ऐड को हिंदी के साथ-साथ मलयालम भाषा में भी बनाया जा रहा है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें अमिताभ-श्वेता के ऐड शूट की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.