विज्ञापन में बिग बी संग दिखेंगी श्वेता बच्चन
विज्ञापन में बिग बी संग दिखेंगी श्वेता बच्चन
कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने इसके बारे में कहा, \"\"हम मानते हैं कि दर्शकों को यह विज्ञापन पसंद आएगा, जिसमें अमिताभ बच्चन और श्वेता पिता और बेटी की भूमिका में पहली बार नजर आएंगे।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"ब्रांड होने के नाते कल्याण हमेशा परिवार और रिश्ते को महत्व देता है और नया विज्ञापन पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। श्वेता के डिजाइन इनपुट से कल्याण के आधुनिक संग्रह में चार चांद लगेंगे।\"\"
बिग बी 2012 से कल्याण ज्वैलर्स के ब्रांड एंबेसडर हैं।
--आईएएनएस