पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसुपौल. बिहार के सुपौल में मंगलवार सुबह एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सदर थाना क्षेत्र के तेलवा पंचायत के वॉर्ड नंबर 10 का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पिछले 15 दिनों से मानसिक रुप से बीमार था। परिजन जड़ी-बूटी से पीड़ित का इलाज करा रहे थे। पत्नी ने थाने में आवेदन देकर मृतक के मानसिक रुप से बीमार रहने की पुष्टि की है। मृतक की पत्नी के आवेदन में पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दिया है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को घर में पूजा और मंदिर में बलि की तैयारी थी।
दरवाजा तोड़ा तो देखा पंखे से लटक रहा था पति
जानकारी के मुताबिक मृतक 32 वर्षीय दिनेश कामत अपने परिवार के साथ अपने घर में सोया था। सुबह साढ़े चार बजे के करीब मृतक की पत्नी माला देवी उठकर शौच के लिए बाहर निकली और दरवाजा पर बंधे जानवर को चारा देने के आधा घंटा बाद वापस घर आई तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। घर का दरवाजा खटखटाने पर जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद दरवाजा को धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। अंदर जाने पर देखा, तो मृतक दिनेश का शव पंखे से लटक रहा था।
मृतक की कमाई पर आश्रित था पूरा परिवार
परिजनों ने बताया कि मृतक अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था जो खेती से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जिसमें उसकी पत्नी माला देवी उसे मदद करती थी। परिजनों ने बताया कि वैसे डेढ़ साल से मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। कभी ठीक रहता था तो कभी अचानक उसके व्यवहार में बदलाव आ जाता था। बताया गया कि 15 दिनों से उसकी मानसिक हालत ज्यादा खराब थी। जिसके लिए जड़ी-बूटी से उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि मानसिक स्थिति बिगड़ने के बाद कुछ दिन के लिए मृतक को उसके ससुराल किसनपुर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भेज दिया गया। परिजनों को लगा जगह बदलने से शायद वह ठीक हो जाए।
मंगलवार को दिनेश के ठीक होने के लिए होने वाली थी पूजा
लोगों ने बताया कि फांसी लटकने से पहले दिनेश कहता था कि पूजा-पाठ करने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। घर में पूजा के आयोजन के लिए सारी तैयारी भी कर ली गई थी। पूजा के साथ मंगलवार को बागेश्वरी स्थान में बकरे की बलि देने की तैयारी की गई थी। लेकिन पूजा से पूर्व ही मृतक ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। लोगों ने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के बाद भी वह घर और खेती का काम अच्छे तरीके से करता था। दिनेश की मौत के बाद परिवार के सामने एक साथ कई समस्याएं सामने आ गई है।
पत्नी के आवेदन पर यूडी केस दर्ज
सदर थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने बताया कि मामले में पत्नी माला देवी के आवेदन के आलोक में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.