पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिख अभिनेता को विमान में चढ़ने से रोका गया

सिख अभिनेता को विमान में चढ़ने से रोका गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक अमरीकी सिख अभिनेता ने दावा किया है कि पगड़ी की वजह से उन्हें एरोमैक्सिको के एक विमान में नहीं चढ़ने दिया गया.

भारतीय मूल के वारिस अहलूवालिया ने कहा कि जब उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर अपनी पगड़ी उतारने से इनकार कर दिया तो उन्हें विमान में नहीं चढ़ने दिया गया.

यह घटना मैक्सिको सिटी से न्यूयॉर्क की उड़ान से पहले अतिरिक्त सुरक्षा जाँच के दौरान हुई. एरोमैक्सिको ने कहा है कि यह सुरक्षा नियमों के पालन की वजह से हुआ और इस दौरान हुई किसी भी असुविधा के लिए ख़ेद है.

वारिस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर विमान टिकट की फोटो पोस्ट की है. टिकट पर \'एसएसएसएस\' की मोहर लगी है. यह मोहर जिस यात्री के टिकट पर लगी होती है, उसकी अतिरिक्त तलाशी ली जाती है.

वारिस अहलूवालिया ने हॉलीवुड फ़िल्म \'द ग्रैंड बुडापोस्ट होटल\' में काम किया है. वो इन दिनों कपड़ों के अमरीकी ब्रांड जीएपी का प्रचार कर रहे हैं.

न्यूयॉर्क डेली न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में वारिस ने कहा कि वो न्यूयॉर्क फ़ैशन वीक में हिस्सा लेने जा रहे थे.

अहलूवालिया ने कहा कि उन्होंने अतिरिक्त सुरक्षा नियमों का पालन किया था. लेकिन एयरलाइन के कर्मचारियों ने पगड़ी उतारने को कहा तो उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया.

अखबार के मुताबिक़ अहलूवालिया ने बताया, \'\'यह एक ऐसा काम था, जिसे मैं सार्वजनिक स्थान पर करना पसंद नहीं करुंगा. यह ठीक उसी तरह है, जैसे आप किसी को कपड़े उतारने को कहें.\"

अहलूवालिया ने कहा कि जब उन्होंने कहा कि बिना निजी कमरे में गए वो अपनी पगड़ी नहीं उतार सकते तो उन्हें कहा गया कि वो विमान में यात्रा नहीं कर सकते, उन्हें किसी और विमान में टिकट बुक करानी होगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

खबरें और भी हैं...