पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Singapore Will Be The First Country In The World To Display Face Not Photo Id

दुनिया का पहला देश बनेगा सिंगापुर, जहां फोटो आईडी नहीं बल्कि चेहरा दिखाना होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 115 करोड़ से ज्यादा है

सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और उनकी प|ी बिंदू राणा के दिल्ली और मुंबई के कई ठिकानों पर शुक्रवार को छापे मारे। यह मामला गाैतम थापर की अवंता रिअल्टी काे 1900 कराेड़ रुपए का लाेन देने के बदले दिल्ली में करीब अाधी कीमत पर बंगला रिश्वत में लेने का है। कंपनी के पुराने लाेन गड़बड़ी में हाेने के बाद भी उसे लाेन दिया गया। इसके बदले में दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग पर 1.2 एकड़ का बंगला ब्लिस अबाेड कंपनी काे 378 कराेड़ में बेचा गया। यह उसकी कीमत से 307 करेाड़ रु. कम है। ब्लिस अबाेड कंपनी के दाे निदेशकाें में से एक राणा की प|ी बिंदु हैं।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने राणा कपूर और उनकी प|ी के खिलाफ राजधानी के 40, अमृता शेरगिल रोड स्थित संपत्ति मामले में एक नई एफअाईअार दर्ज की है। दिल्ली और मुंबई के जिन स्थानों पर छापेमारी की गई है उनमें राणा कपूर और उनकी प|ी के अावास शामिल हैं। सीबीआई ने गुरुवार काे मुंबई में दर्ज एफअाईअार में राणा कपूर, उनकी प|ी बिंदू, उनकी कंपनी मेसर्स ब्लिस एडोब प्राइवेट लिमिटेड, अवंता समूह के प्रोमोटर गौतम थापर, मेसर्स अवंता रियल्टी लिमिटेड अाैर अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। इसके मुताबिक यस बैंक ने अवंता समूह को लाेन के मामले में कई सुविधाएं उपलब्ध कराईं। इनके एवज में बिंदू राणा को बतौर रिश्वत दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग पर मामूली कीमत पर प्रॉपर्टी उपलब्ध कराई गई।

स्विट्जरलैंड में 6000 फीट की ऊंचाई पर पहली केबल कार

बर्न| स्विट्जरलैंड का 6069 फीट ऊंचा पर्वत स्टैंसर हॉर्न। अब यहां घूमने का सफर और भी रोमांचक हो गया है। दरअसल, यहां दुनिया की पहली केबल कार शुरू हुई है, जिसकी छत पर भी लोग खड़े हो सकते हैं। केबल कार के अंदर एक बार में 60 लोग बैठ सकते हैं, जबकि छत पर 30 लोग खड़े होकर आसपास का नजारा निहार सकते हैं। मालूम हो, अभी तक यहां फ्युनिक्यूलर ट्रेन पहुंच पाती थी।

2100 तक 6 गुना तेजी से पिघलेगी अंटार्कटिका, ग्रीनलैंड की बर्फ

वॉशिंगटन. ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड की बर्फ तेजी से पिघल रही है। 50 देशों के अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वैज्ञानिकों ने 11 सैटेलाइट की मदद से किए विश्लेषण में यह दावा किया गया। पिछले 25 साल (1992 से 2017) में 6.4 हजार करोड़ टन बर्फ पिघली। इससे 17 सेमी समुद्र तल में इजाफा हुआ। द आइसशीट मास बैलेंस इंटरकंपेरिजन एक्सरसाइज के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2100 तक इतनी बर्फ पिघल जाएगी, जिससे समुद्र तल में 6.6 इंच तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे द्वीपों, तटीय शहरों के 40 करोड़ लोग खतरे में होंगे।

सरकारी संपत्ति के नुकसान की वसूली पर अध्यादेश काे याेगी सरकार ने दी मंजूरी

एजेंसी | लखनऊ

यूपी में दंगाइयों के पोस्टर लगाने को लेकर घिरी यूपी सरकार ने उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए शुक्रवार काे एक अध्यादेश को मंजूरी दी है। लखनऊ में उपद्रवियों के पोस्टर लगाने के फैसले पर हाई कोर्ट से रोक लगने और इसपर सुप्रीम कोर्ट से स्टे ना मिलने पर योगी सरकार ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश रिकवरी आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रापर्टी अध्यादेश-2020 को मंजूरी दी है। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि सुप्रीम काेर्ट ने विशेष रूप से देश में राजनीतिक जुलूसों, अवैध प्रदर्शन, हड़ताल तथा बंद के दौरान उपद्रवियों द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई के लिये दावा अधिकरण की स्थापना के निर्देश जारी किए थे। उसी संबंध में यह अध्यादेश मंत्रिपरिषद ने पारित किया है। खन्ना ने अध्यादेश के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। उन्होंने इतना कहा कि जल्द ही नियमावली बनेगी जिसमें सारी चीजें स्पष्ट की जाएंगी।

जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 1.03 करोड़ मोबाइल यूजर्स

आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 7.48 करोड़, गुजरात में 6.74 करोड़, कर्नाटक में 6.73 करोड़, राजस्थान में 6.53 करोड़, पश्चिम बंगाल में 5.52 करोड़, पंजाब में 3.91 करोड़, ओडिशा में 3.30 करोड़, हरियाणा में 2.77 करोड़, हिमाचल प्रदेश में 1.05 करोड़ और जम्मू-कश्मीर में 1.03 करोड़ से ज्यादा है।

दिल्ली में 5.29 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स

बड़े शहरों में मोबाइल यूजर्स के मामले में दिल्ली टॉप पर है। यहां 5.29 करोड़ से ज्यादा मोबाइल उपभोक्ता हैं। यह संख्या मुंबई में 3.80 करोड़ और कोलकाता में 2.56 करोड़ है। ट्राई ने कहा कि इंटरनेट की पहुंच और सस्ते डेटा की वजह से मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। कई लोगों के पास दो-दो फोन हैं।

नागरिकों का डेटा कियोस्क में रहेगा

स्मार्ट नेशन के प्रभारी मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन ने कहा कि फेशियल रिकग्निशन का डेटा सरकार के कियोस्क सिस्टम में फीड रहेगा। इसका इस्तेमाल अधिकारी ही कर पाएंगे। इसकी शुरुआत सिंगापुर की राजधानी से होगी।

प्रमुख होटल और पर्यटन स्थलों पर किए गए ट्रायल में मिली सफलता

फेशियल रिकग्निशन सिस्टम स्मार्ट नेशन इनिशिएटिव के तहत पीएम ली सिएन लूंग ने 2014 में देश को स्मार्ट बनाने की घोषणा की थी। इसके तहत सरकार ने पिछले साल सिंगापुर के मुख्य होटल और पर्यटन स्थल पर इसका परीक्षण किया था। इसमें सफलता मिलने के बाद सरकार ने देशभर में लागू करने का फैसला लिया है। इसमें कितना खर्चा होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

राणा कपूर, उनकी प|ी के खिलाफ एक और एफअाईअार, 1900 कराेड़ के लाेन के बदले 307 कराेड़ रुपए रिश्वत ली

भारत में वयस्क आबादी से ज्यादा मोबाइल फोन: ट्राई


एजेंसी | नई दिल्ली

भारत में मोबाइल फोन की संख्या देश की वयस्क आबादी से ज्यादा है। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 115.14 करोड़ से ज्यादा है। जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की वयस्क आबादी करीब 108.85 करोड़ है। ट्राई के मुताबिक, मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या के मामले में यूपी टॉप पर है। यहां 16.85 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स हैं। महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है, जहां 9.26 करोड़ उपभोक्ता हैं। 8.70 करोड़ की संख्या के साथ आंध्र प्रदेश तीसरे और 8.43 करोड़ की संख्या के साथ बिहार चौथे स्थान पर है। तमिलनाडु पांचवें स्थान पर है। यहां 8.18 करोड़ यूजर्स हैं।

16

 मध्यप्रदेश|छत्तीसगढ़|राजस्थान|नई दिल्ली|पंजाब
चंडीगढ़|हरियाणा|हिमाचल प्रदेश|झारखंड|बिहार

 गुजरात|महाराष्ट्र  महाराष्ट्र

नई दिल्ली, शनिवार 14 मार्च, 2020

{जनगणना के मुताबिक भारत की वयस्क आबादी 108 करोड़ है

2022 तक देशभर के सभी निजी और सरकारी दफ्तरों में फोटो कियोस्क लगेंगे

एजेंसी | सिंगापुर

अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और बैंक में खाता खुलवाने जैसे कामों के लिए फोटो आईडी की जरूरत पड़ती थी। लेकिन आने वाले दिनों में फोटो आईडी दिखाने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, सिंगापुर दुनिया का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है, जहां किसी भी काम के लिए फोटो आईडी नहीं बल्कि चेहरा दिखाना होगा।

सिंगापुर की सरकार फेशियल रिकग्निशन तकनीक पर काम कर रही है। इसके तहत देशभर के सरकारी और निजी दफ्तरो में फोटो कियोस्क सिस्टम लगाए जाएंगे। जहां चेहरा मात्र दिखाने से आपका काम हो जाएगा। कियोस्क में देशभर के नागरिकों की पहचान और पता समेत पूरी जानकारी होगी। सरकार इसी साल जून से कियोस्क लगाना शुरू करेगी। दावा है कि 2022 तक देशभर में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। हालांकि इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए नागरिकों के ‘सिंगपास’ नाम का एप डाउनलोड करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सुविधा शुरू होने से लोगों का समय बचेगा। साथ ही कोरोनावायरस जैसा संक्रमण भी दूर रहेगा।

दिलचस्प बात यह है कि सिंगापुर में यह काम स्मार्ट नेशन के प्रभारी मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन की देखरेख में हो रहा है। डॉ. बालाकृष्णन भारतवंशी हैं। उन्होंने कहा कि सिंगापुर की आबादी करीब 58 लाख है। यह तकनीक शुरू होने पर देश के नागरिकों का पूरा डेटा सरकार के पास रहेगा। हालांकि, फेशियल रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल 15 साल से ऊपर के लोग ही कर पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दफ्तरों के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में सर्विलांस कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिनसे उपद्रवियों और घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों पर नजर रखी जाएगी।
खबरें और भी हैं...