पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंगर परमीश पर हमले की रात ही कब्जे में लेकर छिपा दी गई थी फॉर्च्यूनर, भास्कर ने खोजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली.  फाॅर्च्यूनर में जा रहे पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर हुए हमले में गोलियां लगने से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी सामने नहीं आई। एफआईआर में परमीश के दोस्त कुलवंत सिंह चहल ने बताया कि हमलावरों द्वारा गोलियां दागने के बाद वो गाड़ी को भगाकर ले गए। हमलावरों ने उनका पीछा किया और वो गाड़ी पर लगातार गोलियां दागते रहे, जिस कारण गाड़ी के शीशे टूट गए। यह गाड़ी पुलिस ने हमले की रात ही कब्जे में लेकर छिपा दी थी। बार-बार पूछने पर भी एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का एक ही जवाब रहा कि गाड़ी जांच का हिस्सा है इसलिए उसे कहीं दूर रखा गया है। समय आने पर गाड़ी की जानकारी दी जाएगी।

 

 

भास्कर ने खोजी चौकी में कवर करके रखी गाड़ी

- मंगलवार को भास्कर टीम ने परमीश की फॉर्च्यूनर गाड़ी को ढूंढ़ निकाला यह गाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 की पुलिस चौकी में कवर करके रखी गई है। कवर को रस्सियों से बांधा गया है। सिर्फ गाड़ी के टायर ही दिखते हैं।

- पुलिस सूत्रों के मुताबिक परमीश पर हमले के दौरान हमलावरों ने पॉइंट 315 बोर के देसी कट्‌टे से हमला किया। यह फायर गाड़ी की कंडक्टर सीट के दरवाजे पर किया गया जो दरवाजे को चीरता हुआ अंदर गया और कंडक्टर साइड पर बैठे परमीश के घुटने को छूता हुआ। डैश बोर्ड को पार करके ड्राइवर सीट पर बैठे चहल के घुटने में जा घुसा।  पॉइंट 315 बोर के कारतूस के कारण ही ज्यादा नुकसान हुआ। 

 

गैंगस्टर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर परमीश पर हमले की जिम्मेदारी ली थी

पंजाबी सिंगर व एक्टर परमीश वर्मा पर शुक्रवार रात करीब सवा 1 बजे उनके घर से कुछ दूर फायरिंग की गई। इसमें परमीशव उनके दोस्त कुलवंत सिंह चहल घायल हुए हैं। गोली परमीश के घुटने को छूकर निकल गई है, जबकि कुलवंत के घुटने पर गोली लगी है। वारदात के महज दो घंटे बाद फरार गैंगस्टर रिंदा के साथी दलप्रीत सिंह धाहा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर परमीश पर हमले की जिम्मेदारी ली है। कुलवंत के बयानों पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके से पुलिस को .315 बोर के 6 खोल मिले हैं।

 

ये भी पढ़ें-

पंजाबी सिंगर पर 50 गोलियां दाग गैंगस्टर ने किया पोस्ट; ये तो ट्रेलर था, 500 गोलियां मारकर जवाब देंगे

 

 

 

खबरें और भी हैं...