पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाबी सिंगर पर 50 गोलियां दाग गैंगस्टर ने किया पोस्ट; ये तो ट्रेलर था, 500 गोलियां मारकर जवाब देंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली.  पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर मोहाली में हुए कातिलाने हमला करने की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह धाहा ने सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर कहा कि "परमीश पर 50 गोलियां दागी गई हैं, यह तो एक ट्रेलर था जब मारना होगा तो 500 गोलियां मारकर जवाब देगें।" परमीश को सोमवार रात को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 

 

दिलप्रीत के नजदीकियों पर कसे जा रहे शिकंजे 

वहीं, इस मामले में बद‌्दी के गांव से पकड़े गए लक्की जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, लक्की धोहा की फाइनेंशियल हेल्प करता था। हरियाणा में वारदात करने के बाद धोहा इसी के घर जाकर रुका था। इस सबके बीच मोहाली पुलिस ने दलप्रीत के एक साथी कुलविदंर सिंह को हिमाचल के सोलन से पकड़ा है। दिलप्रीत के नजदीकियों पर कसे जा रहे शिकंजे के असर के चलते दिलप्रीत ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी है। 

 

सुबह करीब 11 बजकर 14 मिनट पर पोस्ट डाली 
‘वाहे गुरु जी का खालसा, वााहेगुरु जी की फतेह….सभी को विनती है इस काम को किसी धर्म के साथ न जोड़ें। हमारी किसी धर्म के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। कुछ फेसबुक वाले विद्वान बहुत उताबले हो रहे हैं। वीडियो डालकर गलत बोल रहे हैं। उनके लिए (काका खान नू जहर तां चल मरन नू नहर नहीं लबनी जिदन मेल हो गया), फेर न केहो नाजायज बंदे मारते। रही गल मिलन दी ता जल्दी मिल लेते हैं। पुलिस किसी को बेकसूर को तंग न करे। इस काम में ये मेरे साथ शामिल थे। आकाश महाराष्ट्र, हरिदंर सिंह महाराष्ट्र, सुखप्रीत सिंह बुड्‌डा।

 

धाहा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर परमीश पर हमले की जिम्मेदारी ली

पंजाबी सिंगर व एक्टर परमीश वर्मा पर शुक्रवार रात करीब सवा 1 बजे उनके घर से कुछ दूर फायरिंग की गई। इसमें परमीशव उनके दोस्त कुलवंत सिंह चहल घायल हुए हैं। गोली परमीश के घुटने को छूकर निकल गई है, जबकि कुलवंत के घुटने पर गोली लगी है। वारदात के महज दो घंटे बाद फरार गैंगस्टर रिंदा के साथी दलप्रीत सिंह धाहा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर परमीश पर हमले की जिम्मेदारी ली है। कुलवंत के बयानों पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके से पुलिस को .315 बोर के 6 खोल मिले हैं।

 

कॉल कर SSP को बताया था

हमले के बाद परमीश ने चलती गाड़ी से एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को खुद पर हुए हमले की जानकारी दी थी।

- 10 मिनट बाद चहल फोर्स के साथ पहुंचे और दोनों को रात 2.10 बजे फोर्टिस में दाखिल कराया।

- परमीश और कुलवंत का इलाज चल रहा है। हालांकि डॉक्टर्स ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

- दोपहर बाद पुलिस ने फेज-5 के एरिया में नाकेबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

 

गैंगस्टर धाहा ने फेसबुक पर लिखा- इस बार बच गया अगली बार नहीं छोड़ेंगे...

- परमीश के अनुसार उन पर हमला शुक्रवार रात करीब सवा एक बजे हुआ।

- गैंगस्टर दलप्रीत सिंह धाहा ने करीब 3 बजकर 01 मिनट पर अपनी फेसबुक वॉल पर परमीशपर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इस बार बच गया है लेकिन अगली बार छोड़ेंगे नहीं। 
- धाहा ट्राईसिटी में सक्रिय है। उसने सेक्टर-38 के गुरुद्वारा साहब के पास होशियारपुर के एक सरपंच को गैंगस्टर रिंदा के साथ मिलकर गोलियां मारीं थीं।

 

परमीश ने गाड़ी भगाई, पर हमलावर फायरिंग करते रहे

- पुलिस को दिए बयानों में कुलवंत ने बताया कि वे रात को एलांते मॉल में प्रोग्राम खत्म होने के बाद अपने घर मोहाली आ रहे थे। गाड़ी परमीश चला रहे थे और साथ वाली सीट पर कुलवंत बैठे थे। पिछली सीट पर एक बाउंसर बैठा था। उन्होंने गुरुद्वारा सिंह शहीदा के सामने होमलैंड के पास बाउंसर को उतारा।

- उसके बाद जेडब्लयू मैरियट में एक अन्य दोस्त सुखमन वर्मा के साथ डिनर करना था लेकिन शनिवार सुबह दिल्ली में एक शो के लिए जाना था, इसलिए डिनर का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया और सीधे सेक्टर-91 के सावित्री एन्क्लेव स्थित अपने फ्लैट की ओर चल पड़े।

- बाउंसर को उतारने के चार किलोमीटर बाद 3 मिनट के अंतराल पर जब उन्होंने अपनी गाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 के रोड से सेक्टर-91 की रोड की ओर मोड़ी तो पीछे से तेज रफ्तार सफेद क्रिएटा कार आई। उसमें करीब 5 लड़के बैठे थे, क्रिएटा गाड़ी ड्राइवर साइड की ओर उनके कार के साथ आई और फायरिंग शुरू हो गई। परमीश ने गाड़ी भगाई लेकिन हमलावर गोलियां चलाते रहे और गाड़ी के सारे शीशे टूट गए।

खबरें और भी हैं...