पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाई के सामने बहन से छेड़छाड़, विरोध पर चाकू मारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जख्मी युवक सेक्टर-6 हॉस्पिटल में दाखिल

पंचकूला | भाई के सामने उसकी बहन का रास्ता रोककर छेड़छाड़ की जा रही थी। जब भाई और उसके दोस्त ने समझाया तो आरोपी युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया और फरार हो गए। जिसके बाद घायलों को सेक्टर-6 स्थित जनरल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला इंडस्ट्रियल एरिया के साथ लगते अभयपुर गांव का है। आरोपी संदीप और उसके दोस्तों ने पहले लड़की के भाई पर चाकुओं से हमला किया। उसकी कमर, हाथों और पेट पर चाकुओं से वार किए। जिसके कारण रामकरण मौके पर ही गिर गया। रामकरण का खून बहता देख आरोपी संदीप व उसके साथी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने जब घायलों को देखा तो उन्हें सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल में पहुंचाया। जिसके बाद मामले
की शिकायत सेक्टर-20 पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने आरोपी संदीप और उसके दोस्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 354-ए , 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...