पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kullu News Sitting Inquiry In The Case Of Taking A Teacher Exam In Srikot School

श्रीकोट स्कूल में बिना अध्यापक परीक्षा लेने मामले में जांच बैठाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीईईओ समेत दो सदस्यीय जांच कमेटी स्कूल भेजी

बंजार उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र श्रीकोट प्राथमिक स्कूल में बिना अध्यापक के मीड डे मिल वर्कर द्वारा परीक्षा लेने के मामले में विभाग ने जांच बैठा दी है। विभाग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईईओ बंजार की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर श्रीकोट स्कूल के लिए जांच करने हेतु भेज दी है जिसने अपनी जांच शुरू कर दी है। लिहाजा इस टीम ने श्रीकोट स्कूल पहुंचकर जांच आरंभ कर दी है। जिसके चलते अब अध्यापकों पर शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये अध्यापक शुक्रवार को कहां और किस काम से गए थे। जबकि श्रीकोट के लोगों ने आरोप लगाया था कि यहां दो अध्यापक
तैनात होने के बावजूद भी बच्चों की परीक्षाएं मिड डे मील वर्कर द्वारा ली जा रही है।

इस प्राथमिक विद्यालय में इस समय दो अध्यापक कार्यरत है लेकिन आजकल बच्चों की परीक्षाएं चल रही है जो मिड डे मील वर्कर द्वारा ली जा रही है। शुक्रवार को जब कुछ अभिभावक स्कूल पहुंचे तो वहां पर पहली से चौथी कक्षा तक की परीक्षाएं चली थी।
बच्चों को परीक्षा सामग्री दी गई थी लेकिन कोई भी अध्यापक मौजूद नहीं था। केवल मिड डे मील वर्कर ही बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रहे थे और बच्चे अकेले ही स्कूल के भवन में अपने अपने पेपर हल कर रहे थे।

जांच शुरू कर दी है

जैसे ही यह मामला मेरे ध्यान में आया है वैसे ही इसकी जांच के लिए बीईईओ बंजार खुशाल की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय टीम स्कूल भेजी है लेकिन अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जैसे ही जांच पूरी होकर रिपोर्ट मिलेगी उसके बाद आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।
डॉ. चांद किशोर शर्मा, कार्यकारी शिक्षा उप निदेशक एलिमेंटरी

खबरें और भी हैं...