पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्या देखा है कभी ऐसा करतब: मोटर साइकिल पर छह सवारी, अपने लिए जोखिम और दूसरे लोगों के लिए भी खतरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर(यूपी).  मोटरसाइकिल पर 6 सवारी। तीन बच्चे और तीन वयस्क। शुक्रवार को जिस किसी ने देखा, देखते रह गए। यह तो जानलेवा कदम है। सामने अचानक कोई आ जाए तो स्वयं के साथ उसके लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। क्या कहता है नियम ?

 

- मोटरसाइकिल चलाते वक्त हेलमेट पहनना चाहिए, जो यहां नदारद है।

- दो से अधिक के बैठने पर जुर्माना लगेगा, यहां तो 6 सवारी है। इसके अलावा पैर में जूते व हाथ में दस्ताने भी होने चाहिए, वह भी नहीं है।

- बाइक पर पीछे बैठने वाले की सेफ्टी के लिए सेफ्टी हैंडल, फुट रेस्ट और पिछले पहिए पर प्रोटेक्टिव कवर लगा होना चाहिए।

 

हाईकोर्ट ने जरूरी किया था मोटर रूल 123

- हाईकोर्ट ने 2008 में जबलपुर के रहने वाले ज्ञान प्रकाश की याचिका पर सुनवाई करते हुए सेंट्रल व्हीकल मोटर रूल 123 को अनिवार्य कर दिया था।

- मोटरसाइकिल निर्माताओं के संगठन ‘सोसाइटी अॉफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स’ ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी।

- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स की याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा।

खबरें और भी हैं...