पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंधनबाद. गिरिडीह पुलिस ने यहां नया बाजार स्थित अप्सरा होटल में छापेमारी कर पूर्व नक्सली जीतन मरांडी सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से चार लोग दो कमरों में ठहरे थे, जबकि दो लोग उनसे मिलने आए थे। कमरे से पुलिस ने एक बैग भी जब्त किया है। हालांकि गिरिडीह पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
होटल का कमरा नंबर 124 जीतन मरांडी और कमरा नंबर 105 जीतेंद्र महतो के नाम पर 14 मई से बुक था। जीतन ने जो आईडी दिया था, उसमें उसके पिता का नाम स्व. बुधान मरांडी अौर पता पीरटांड़ (गिरिडीह) दर्ज था। मकसद बिजनेस लिखा था। उसके साथ हरिप्रसाद रुका था, जिसने कोई आईडी नहीं दी थी। वहीं दूसरे कमरे में ओरमांझी का जीतेंद्र महतो कुणाल महतो के साथ था। मंगलवार को बिना नंबर की दो गाड़ी में सादी वर्दी में पुलिस पहुंची। मैनेजर से बात करने के बाद सीधे कमरे में गए और चारों को हिरासत में ले लिया। तभी पता चला कि दो लोग उनसे मिलने आए हैं। पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया। करीब 25 मिनट की कार्रवाई के बाद पुलिस सबको लेकर चली गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.