पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. राजस्थान सरकार ने हेड कॉन्स्टेबल के 6000 नवीन पद भरने की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद शुक्रवार को फाइल गृह विभाग में पहुंच गई है। अब इन पदों को प्रमोशन से भरने के लिए फाइल पुलिस मुख्यालय भेज दी जाएगी। इसके साथ ही राजस्थान पुलिस में हेड कॉन्स्टेबलों के पदों की संख्या 13,446 से बढ़कर 19,446 हो गई है।
- गृह विभाग के संयुक्त सचिव कालूराम के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इसी बजट में छह हजार नवीन पदों की घोषणा की थी। ढाई से तीन हजार हेड कॉन्स्टेबल के पद पहले से रिक्त हैं। इन्हें मिलाकर करीब नौ हजार पदों पर कांस्टेबलों को प्रमोशन मिलेंगे। इसका फायदा सबसे ज्यादा उन कांस्टेबलों को मिलेगा जो 30 साल से अधिक की नौकरी करने के बावजूद प्रमोट नहीं हुए हैं। इन्हें कम से कम एक प्रमोशन जरूर मिल जाएगा। हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर प्रमोशन के नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। इनमें 50 प्रतिशत पद वरिष्ठता और 50 प्रतिशत पद लिखित परीक्षा के आधार पर होंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.