पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्पेक्ट्रम ग्लोबल स्कूल का छठा वार्षिक उत्सव मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर|स्पेक्ट्रम ग्लोबल स्कूल गेतलातू रांची द्वारा छठा वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीआईटी मेसरा के अधिष्ठाता छात्र-कल्याण डॉ आनंद कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टूडेंट्स को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और कहा की बच्चे ही हमारे देश के उज्जवल भविष्य हैं। साथ ही साथ उन्होंने मोबाइल से होने वाले फायदों एवम दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा स्वच्छ भारत पर नाटक प्रस्तुत भी किया। इस कार्यक्रम में स्कूल की स्कूल कि प्रिंसिपल अलका कुमारी, निदेशक लतिका सिंह एवं अन्य टीचर्स मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...