पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dakra News Slowdown In Sales Of Broiler Chicken Customers Are Not Buying Even In 25 Kg

ब्रायलर मुर्गे की बिक्री में मंदी, ~25 किलो में भी नहीं खरीद रहे हैं ग्राहक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व मे कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और सोशल मीडिया में ब्रायलर मुर्गे-मुर्गियों की अफवाह ने पोल्ट्री फार्म संचालकों को धंधा चौपट कर दी है। इन दिनों डकरा कोयलांचल में पोल्ट्री फार्म संचालक बाजार में एक सौ में चार जिंदा मुर्गीया, यानी 25 रुपये प्रति किलो के दर से चिल्लाकर चिल्लाकर बेच रहे हैं। खलारी हुटाप के पोल्ट्री संचालक मजहर अंसारी ने बताया कि कोरोना की अफवाह से मुझे 2 लाख रूपये का घाटा उठाना पड़ा है। होली का त्योहार को लेकर भारी मात्र में मुर्गी स्टॉक किया गया था। लेकिन होली में मंदी बिक्री से मुर्गियां भरी पड़ी है। थोक व्यापारी भी ब्रायलर मुर्गी नही खरीद रहे है। ऐसे स्थिति में अपने लागत मूल्य से भी कम औने पौने दाम में बेचना पड़ रहा है। उन्होंने बताया लोगो में कोरोना का इतना खौफ हो गया कि केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह के अपील पोल्ट्री उत्पादों का कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है। पोल्ट्री चिकेन पूरी तरह से सुरक्षित है की बैनर लगाकर बेचने पर भी दुकानों पर इन दिनों सन्नाटा पसरा है।

बाजार में सस्ते दर पर मुर्गा बेचते दुकानदार।
खबरें और भी हैं...