पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर/डांगियावास. डांगियावास पुलिस की टीम को देखकर कार से भागते एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा तो तलाशी में उसके पास 41 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए इस बदमाश की डांगियावास पुलिस को एक पुराने मामले में भी तलाश थी। डांगियावास थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया, कि डांगियावास निवासी दुर्गाराम जाट पुत्र उम्मेदराम के खिलाफ करीब एक महीने पहले खातियासनी निवासी गणपत राम जाट ने मारपीट कर रुपए लूटने का मामला दर्ज कराया था। इस केस में पुलिस उसकी तलाश में थी।
- सोमवार को दिन में पुलिस को सूचना मिली कि दुर्गाराम एक कार से पीथावास से डांगियावास की तरफ जा रहा है। पुख्ता जानकारी के आधार पर थानाधिकारी चौधरी ने पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी की। पुलिस को देख उसने अपनी कार भगाई, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे धरदबोचा। पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पायजामे में प्लास्टिक की दो थैलियों में 41 ग्राम स्मैक मिली। इस पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
- पुलिस के अनुसार दुर्गाराम यह स्मैक प्रतापगढ़ इलाके से लाया था और इसे क्षेत्र में स्मैकियों को सप्लाई करता है। दुर्गाराम को पूर्व में बिलाड़ा थाना क्षेत्र में हुई डस्टर कार लूट के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के मामले की जांच मंडोर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा कर रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.